दिल्ली: झूले से गिरकर 5 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पार्क में झूला झूल रही एक पांच वर्षीय बच्ची की झूले से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार की शाम एक पार्क में झूले से गिरने के कारण पांच वर्षीय रीना के सर में गंभीर चोट लगी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ममता इलाके के पार्षद सुरिंदर कौर के घर गृह सहायिका हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय पर सुरिंदर कौर के घर पर ही काम कर रही थी। दुर्घटना के बाद तुरंत बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications