Wi-Fi फ्री होंगे दिल्ली के HiFi मेट्रो स्टेशन
नयी दिल्ली। दिल्ली की जान बन चुकी दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आपको नई सुविधा का आनंद मिलेगा। दिल्ली मेट्रो के कुछ खास चुनिंदा मेट्रो स्टेशन अब वाईफाई फ्री होने जा रहे हैं। इन स्टेशनों में राजीव चौक , केंद्रीय सचिवालय, कश्मीरी गेट, विश्वविद्यालय और हौज खास शामिल है।

इन स्टेशनों को वाईफाई जोन बनाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो और रेल टेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच बुधवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह घोषणा की गई। ये सुविधा को मिलने में तकरीबन सालभर तल जाएगा। अगले सात महीने में उपकरण स्थापित किए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली मेट्रो अपने स्टेशनों और रेलगाड़ियों में वाईफाई आधारित इंटरनेट सेवा देने की संभावना तलाश कर रही है। यह एमओयू इस दिशा में पहला कदम है।












Click it and Unblock the Notifications