JNU कैंपस में पसरा मातम, बाइक हादसे में 3 होनहार छात्रों की मौत

जेएनयू प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक हादसा आज तड़के लगभग 2 बजे कैंपस के भीतर ईस्ट गेट के सामने वीसी लॉज के पास हुआ। रविशंकर गुप्ता (गया), संतोष कुमार (रांची) और रवि चौधरी (गया) लैंग्वेज (एमए, कोरिया भाषा) के स्टूडेंट थे। तीनों कैंपस के भीतर अलग-अलग हॉस्टल (चंदनधारा, कावेरी और ताप्ती) में रहते थे। पुलिस सूचना के मुताबिक, रात को तीनों बाइक पर निकले थे। बाइक फुल स्पीड में थी। ईस्ट गेट के सामने अचानक राइडर ने बाइक से बैलेंस खो दिया और यह पेड़ से जा टकराई।
हादसा जबर्दस्त था। तेज आवाज सुनकर लोग सन्न रह गए। फौरन तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे अन्य वजहों पर भी पुलिस का फोकस है। पुलिस ने वसंत कुंज उत्तरी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद से जेएनयू का माहौल गमगीन है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications