दिल्ली: स्कूल में छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत

स्कूल और परिवार के बयान विरोधास्पद है, जिसके बाद मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार संजय परिजनो के साथ ई ब्लॉक जेजे कैंप, सूरज पार्क समयपुर बादली में रहता था। संजय अपनी मां के साथ नानी के घर पर रहता था। वह राजकीय सहशिक्षा विद्यालय रोहिणी सेक्टर-15 में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे वह स्कूल चला गया था। इस बीच दोपहर 12-20 बजे संजय के मामा विनोद के पास स्कूल से फोन आया।
स्कूल प्रशासन ने फोन कर संजय की तबियत खराब होने की सूचना दी और उन्हें फौरन अंबेडकर अस्पताल आने को कहा। सूचना के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें संजय का शव मिला। परिजनों का कहना है कि शिक्षक की पिटाई की वजह से संजय की मौत हुई जबकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि संजय को खेलते वक्त दौरा पड़ा। दूसरे बच्चों ने उसे जमीन पर पड़ा देखकर शिक्षकों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद संजय को फौरन अस्पताल लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications