इस साल दीवाली पर DDA देगी दिल्लीवालों को खास तोहफा, जानें क्या ?
नयी दिल्ली। इस साल की दीवाली आपके लिए खास होने वाली है। दिल्लीवालों के लिए दिवाली पर डीडीए खास तोहफा लेकर आ रही है। इस साल दिवाली पर डीडीए एक साथ 10 हजार मकानों की स्कीम लॉच कर रही है। इस बारएलआईजी से लेकर एचआईजी फ्लैटों की संख्या ज्यादा है।

किन-किन इलाकों में बनेंगे फ्लैट्स
- डीडीए के इस साल की स्कीम के मुताबिक वो द्वारका, रोहिणी, सिरसपुर, नरेला, वसंत कुंज के अलावा यमुना पार के इलाकों में भी फ्लैट्स बनाएगी।
- यानी इस बार ट्रांस यमुना में एमआईजी, एलआईजी और एचआईजी फ्लैटों को रखा जाएगा।
- जो फ्लैट्स पिछले साल नहीं बिक सके, उन्हें भी इस स्कीम में शामिल किया जाएगा।
- हलांकि इस बार रजिस्ट्रेशन की राशी बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications