VIDEO: हाथ में चप्पल लेकर महिला को गाली देते हुए कैमरे में कैद हुए नेताजी
नई दिल्लीः जो नेता वोट मांगते समय हाथ जोड़ते थे वो उन्हें हाथों से चप्पल मारने की कोशिश करते हैं। हाथ जोड़कर ंमहिलाओं को माता-बहन कहते थे अब उन्हें को गाली दे रहे हैं। नेता के गाली देने का इस वीडियो सामने आया है। नेता जी पर सत्ता का नशा इतना चढ़ चुका है कि वो ना ही अपनी मर्यादा का ख्याल रख रहे और न ही कोई हमदर्दी दिखा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से विधान परिषद सदस्य की। जिसने एक महिला के साथ बदतमीजी की और ये सारा मामला कैमरे में कैद हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख रहे है कि टीआरएस नेता फारूख हुसैन एक महिला को गाली दे रहे हैं। नेता जी को सोफे पर बनियान पहने देखा जा सकता है। गाली देने के बाद वो महिला को चप्पल से मारने की भी कोशिश करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेता जिस महिला पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं वो मकान मालकिन हैं। महिला करीब चार साल से घर खाली करवाना चाह रही है, लेकिन नेताजी घर खाली करने को तैयार नहीं है।
महिला के अनुसार नेताजी ने पिछले छह महिने से मकान का किराया भी नहीं चुकाया है। जब महिल नेता के पास पहुंची और घर खाने करने को कहा तो वो गाली देने लगे।












Click it and Unblock the Notifications