MP: केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल की मौत, बीजेपी MLA जालम सिंह के घर समर्थकों का जमावड़ा
एमपी के बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू पटेल की मौत से हड़कंप मच गया। मोनू गृह जिले नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित आवास पर था।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे और बीजेपी विधायक जालम पटेल के बेटे मणि नागेंद्र सिंह पटेल उर्फ मोनू पटेल की मौत हो गई। मोनू की दमोह में पूर्व सांसद चंद्रभान की लड़की से शादी हुई थी। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं है। विधायक के घर पर समर्थकों और रिश्तेदारों का जमावड़ा है।
बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय मोनू पटेल श्रीधाम स्थित अपने घर पर सो रहे थे, जब देर तक नहीं उठे तो घरवालों को शक हुआ और वह किसी तरह दरवाजे खोल कर उनके कमरे में गए और उन्हें उठाने का प्रयास किया। किंतु मोनू के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें तुरंत गोटेगांव सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है। इस घटना की जानकारी लगते ही विधायक जालम सिंह गोटेगांव पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications