Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी महिला के साथ झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि आरोपी हुसैन पठान ने महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी 72 घंटे के भीतर नहीं की जाती, तो वे भविष्य में कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने इस मुद्दे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए रैली निकाली और पुलिस अधीक्षक के नाम थाना कोतवाली के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

Hussain Pathan misbehaved with a tribal woman Bajrang Dal and Hindu Parishad submitted memorandum

पुलिस की स्थिति

महिला ने एक से डेढ़ माह पहले थाना कोतवाली में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 24/2024 के तहत धारा 376, 376(2)(एन), 506, 3(1)(w)(ii), और 3(2)(va) एस.सी./एस.टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।

इन धाराओं में दर्ज मामला

महिला ने आरोप लगाया है कि नरसिंहपुर निवासी हुसैन पठान ने उसे नौकरी के झांसे में डालकर दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई और मामला दर्ज किया गया।

Hussain Pathan misbehaved with a tribal woman Bajrang Dal and Hindu Parishad submitted memorandum

इनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मुस्लिम समाज का समर्थन

वहीं, मुस्लिम समाज के जागरूक नागरिक और पूर्व पार्षद बन्ने खान ने भी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी हुसैन पठान की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी हुसैन पठान न तो मान्य वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष था और न ही मुस्लिम समाज का कोई समाजसेवी था। वर्तमान में भी मुस्लिम समाज का आरोपी से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस कार्रवाई की उम्मीद

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+