लड़की को बीमार बताकर इलाज के लिए भर्ती करवाने पहुंचा युवक, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, युवक फरार

बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में हत्या का एक अजीब ओ ग़रीब मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार दो युवकों ने बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में एक लड़की को बीमार बताकर इलाज के लिए भर्ती करवाने पहुंचे।

नालंदा, 26 मई 2022। बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में हत्या का एक अजीब ओ ग़रीब मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार दो युवकों ने बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में एक लड़की को बीमार बताकर इलाज के लिए भर्ती करवाने पहुंचे। डॉक्टर ने जांच कर जैसे ही लड़की को मृत बताया दोनों युवक वहां से फ़रार हो गए। डॉक्टर ने जब जांच किया तो लड़की मृत पाई गई। वहीं लड़की के शरीर पर गहरे ज़ख़्म के निशान भी मिले हैं लेकिन मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती का नाम नूतन भारती पिता विजय कुमार घर रहुई थाना क्षेत्र बारांदी बताया जा रहा है।

bihar shareef murder

विजय कुमार (मृतका के पिता) ने बताया कि नूतन हर रोज़ की तरह सुबह घर से बिहार शरीफ़ मुख्यालय के गढ़पर कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने आई थी। इसके बाद नूतन के साथ किया हुआ इसका कुछ पता नहीं चला है, लेकिन उसके शरीर पर उसके ज़ख़्म के निशान हैं। ज़ख़्म के निशान से साफ़ पता चलता है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी और शव यहां छोड़कर फरार हो गया । उन्होंने यह भी बताया कि घर के नंबर पर उनकी बेटी के मोबाइल से किसी ने कॉल कर बताया था कि नूतन बीमार हो गई है। अस्पताल में भर्ती है जल्दी आएं। उसके बाद से ही वह मोबाइल बंद है और बैग का भी पता नहीं है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और और अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+