नालंदा: प्रेमी के साथ गई लड़की से रेप की कोशिश, वीडियो वायरल
नालंदा। बिहार के नालंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूनसान पहाड़ पर कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी और रेप की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं, जब लड़की के साथ मौजूद उसका प्रेमी इसका विरोध करता है तो उसकी पिटाई की जा रही है। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है।
पहाड़ी पर बनाया गया है वीडियो
घटना नांलन्दा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में लेलिन नगर राजगीर का नाम लिया गया है। वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि यह वीडियो लेलिन नगर के सामने वाली पहाड़ी पर बनाया गया है। फिलहाल, इस मामले में राजगीर थाना में कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
एसपी ने की घटना की पुष्टि, जांच के आदेश
न्यूज18 की खबर के मुताबिक, एसपी निलेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना नालंदा की ही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच राजगीर के डीएसपी को सौंपी गई है। बता दें, नाबालिग के साथ रेप की कोशिश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video
ये भी पढ़ें: 17 साल की बेटी को धमका कर रेप करता था पिता, बेटी ने पुलिस से बयां की दास्तां