नागपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, जवान की मौत

कामती थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार की शाम कामती स्थित कारखाने में प्रशिक्षण सत्र के दौरान दुर्घटना हो गई। प्रशिक्षण के दौरान इंधन टंकी में अचानक विस्फोट हो जाने से एक जवान की मौत हो गई और उसके अन्य साथी घायल हो गए।
मारे गए जवान की पहचान सलीम वालेकर के रूप में हुई है। घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट का कारण पता करने में पुलिस अधिकारी आयुध कारखाने के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications