नागपुर: RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, अर्धसैनिक बल की टुकड़ियों को भी तैनात कर दिया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद से मुख्यालय की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी जोन III, गोरख भामरे ने कहा कि दोपहर 1 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।
उन्होंने कहा कि एक बम स्क्वॉड टीम बुलाकर मुख्यालय के परिसर की जांच कराई गई है। कहीं पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। डीसीपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है, पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए फोन को ट्रेस किया जा रहा है।
वहीं, केंद्रीय रिजर्व बल और नागपुर पुलिस की टुकड़ियों के अलावा सुरक्षा के रूप में मुख्यालय पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार चूक न हो, इसलिए सुरक्षा बल की तरफ से मुख्यालय के आस पास रहने वाले निवासियों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि, आरएसएस मुख्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं कथित बम की धमकी के बारे में नागपुर पुलिस आयुक्त की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Recommended Video

RSS क्या है?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक हिन्दू राष्ट्रवादी स्वयंसेवक संगठन हैं। इसे व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का संगठन माना जाता हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर.एस.एस. के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है।
इस संगठन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू समुदाय को एकजुट करना है। संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है और बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को "मजबूत" करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करता है। संघ की स्थापना की प्रेरणा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूरोपीय अधिकार-विंग समूहों से मिली। धीरे-धीरे, आरएसएस एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी संगठन के रूप में उभरा। इसने कई संबद्ध संगठनों को भी जन्म दिया। ये संगठन भी आरएसएस की विचारधार पर काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express में सफर करना है, तो जान लीजिए इसका किराया, नागपुर में पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications