मुर्गे ने कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर लाने में की मदद, देखिए वीडियो

Nagpur news, नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के नरखेड़ वन क्षेत्र के तहत हिवरमठ में एक खेत के कुएं में गिरे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह खेत पुरुषोत्तम गोरे नामक किसान का है। तेंदुआ शिकार की तलाश में आया हुआ था लेकिन वह देर रात हिवरमठ परिसर स्थित कुएं में गिर पड़ा। स्थानीय लोग कुएं पर नहाने के लिए जब पहुंचे, उन्हें कुए से तेंदुए की आवाज सुनाई दी।

तेंदुआ पहले खटिया पर बैठा

तेंदुआ पहले खटिया पर बैठा

गांव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खटिया को रस्सी की मदद से कुएं में उतारकर तेंदुए के उस पर बैठाने का प्रयास किया। 2 घंटे के लगातार प्रयास के बाद तेंदुआ खटिया पर बैठ गया, फिर तेंदुए को बेहोश किए बिना पिंजरे को भी खटिया पर छोड़ दिया गया।

मुर्गे को पिंजरे के अंदर डाला

मुर्गे को पिंजरे के अंदर डाला

तेंदुआ पिंजरे में आए, इसके लिए पिंजरे में एक मुर्गे को रखा गया। वन विभाग के कर्मचारियों का मानना था कि तेंदुआ मुर्गे को खाने के लिए पिंजरे में आएगा, उसी समय पिंजरे को बंद कर दिया जाएगा।

तेंदुए को बाहर निकाला गया

तेंदुए को बाहर निकाला गया

वन विभाग की तरकीब सही साबित हुई। तेंदुआ मुर्गे को पकड़ने के लिए जैसे ही पिंजरे में गया, वन कर्मियों ने पिंजरे को बंद कर दिया, उसके बाद तेंदुए को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें- पुणे: क्राइम पेट्रोल देख बेटी ने बनाया ऐसा प्लान, मां-बाप भी खा गए धोखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+