नागपुर में पकड़े गए 1000-500 के नोट, गिनने को मंगानी पड़ी मशीन
गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक चार्टेड अकाउंट भी।
महाराष्ट्र। नागपुर में पुलिस ने बैन हो चुके 1000 और 500 के नोटों का एक बैग जब्त किया है। बैग में मिली रकम को पुलिस ने 1.87 करोड़ बताया है।

अंबाजरी पुलिस ने नागपुर के पॉश इलाके हिल टॉप एरिया में छापा मारकर ये रकम जब्त की है। पुलिस ने रकम के साथ चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक चार्टेड अंकाउंटेंट भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि नोट गिनने की मशीन से जब इस कैश को गिना गया तो 1000 के नोट के 172 बंडल यानि 1 करोड़ 72 लाख रुपये और 500 के नोट के 31 बंडल (15.5) लाख रुपये निकले। रकम को पुलिस ने सील कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों और जब्त की गई रकम को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मामले पर आयकर विभाग ही आगे की कार्रवाई करेगा।
नोट बैन की घोषणा के बाद आयकर विभाग सक्रिय
आपको बताते चलें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में 500 और 100 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इसे कालेधन पर कड़ा प्रहार कहा था।
पीएम की घोषणा के बाद आयकर विभाग भी सक्रिय है और लगातार छापेमारी कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि वो लोग जिनके पास बड़ी मात्रा में कैश मौजूद है, वो उसे ठिकाने लगाने की जुगत में हैं। ऐसे में आयकर विभाग सक्रियता दिखा रहा है।
पीएम मोदी के नोट बैन के फैसले का विपक्षी दल पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मुलायम सिंह यादव, अरविंद केजरीवाल समेत तमाम बड़े नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications