नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी साजिश नाकाम, विस्फोटक सामग्री वाले 54 डेटोनेटर मिले

नागपुर, 10 मई: महाराष्ट्र के नागपुर को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नागपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध सामान से भरा एक बैग मिला, जिसकी सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद तुरंत बाद जीआरपी और आपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर दी और किसी को उस एरिया में आने नहीं दिया। जिसके बाद उस बैग से 54 जिलेटिन की छड़ें और एक डेटोनेटर मिला।

Nagpur railway station

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर 54 जिलेटिन की छड़ें और एक डेटोनेटर के साथ एक संदिग्ध बैग मिला। विस्फोटक की जानकारी देते हुए नागपुर के आरपीएफ ऑफिसियल सेंट्रल रेलवे आशुतोष पांडे ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और बम डिफ्यूजल एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) मौके पर बुलाया गया, टीमों ने इसकी जांच की। वहीं नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि बैग में बहुत कम विस्फोटक सामग्री वाले 54 डेटोनेटर पाए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने शाम करीब 7.30 बजे रेलवे स्टेशन के मेन गेट के बाहर ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास लावारिस बैग देखा, जिसकी छानबीन में उसके अंदर जिलेटिन की छड़ों का पैकेट दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी सूचना बीडीडीएस को दी, जिसका दस्ता मौके पर पहुंचा और उसने उस बैग को अपने कब्जे में ले लिया।

इधर, विस्फोटक के मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। रेलवे स्टेशन पर क्यूआरटी के जवानों को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया है। वहीं विस्फोट वाला बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+