बेरोजगारी पर पूछा सवाल तो भड़के BJP कार्यकर्ता, युवक को बुरी तरह पीटा, VIDEO
Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में जबदस्त मारपीट हो गई। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने बेरोजगारी पर सवाल किया। बताया जा रहा है कि युवक ने बीजेपी सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई। इसके बाद मौजूद हिंदू संगठन के लोग और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक को बुरी तरह पीटा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू वाटिका का है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी न्यूज चैनल का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान अदनान नाम के युवक ने बीजेपी सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई। इसके बाद मौजूद हिंदू संगठन के लोग और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग युवक को लात-घूसे और बेल्ट से बुरी तरह पीट रहे हैं। युवक के मुंह से खून तक निकल आया, लेकिन उसे तब तब पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद युवक किसी तरह चंगुल से छूटा और जान बचाकर भाग निकला।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बता दें, मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पिटाई का शिकार हुए युवक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications