कार्तिक गंगा स्नान मेले में पूजा सामग्री न बेचें मुसलमान, यशवीर महाराज ने दी चेतावनी, लगाए गए पोस्टर
Muzaffarnagar Kartik Ganga Snan Mela: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन होगा। इस मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा हर साल शुक्रताल तीर्थ नगरी में कराया जाता है।
Recommended Video
इस बार इस मेले के आयोजन से पूर्व यशवीर महाराज द्वारा कार्तिक मेले को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। जिसमें यशवीर महाराज द्वारा विशेष समुदाय के लोगों को मेले में पूजा पाठ की सामग्री न बेचने की चेतावनी दी गई है।

यशवीर महाराज की तरफ से लगाए गए यह पोस्ट अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि मेले में कोई भी मुस्लिम व्यक्ति हिंदू धर्म के पूजा पाठ की सामग्री को नहीं बचेगा। यदि कोई बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे पर जुर्माना लगाया जाएगा।
जुर्माना लगाया जाने के बाद उसे मेला परिसर से बाहर निकाल दिया जाएगा। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि ऐसे लोगों की निगरानी के लिए उनके द्वारा 500 लोगों की टीम गठित की गई है। गठित की गई टीम मेला परिसर में दुकान लगाने वालों की निगरानी करेगी।
मूर्ति पूजन हराम है तो क्यों बेचते हैं हमारे सामग्री
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए तस्वीर महाराज ने कहा कि इस्लाम धर्म में मूर्ति पूजन करना सबसे बड़ा हराम कहा गया है तो फिर मुस्लिम धर्म के लोग हमारे ईश्वर की मूर्ति और उनकी पूजा पाठ की सामग्री क्यों बेचते हैं। उन्होंने यह अभी कहा कि मेला सनातन धर्म के लोगों का है।
सनातन धर्म के लोग इस मेले में पूजा पाठ करते हैं तो फिर मुस्लिम धर्म के लोग मेले में जाकर गड़बड़ क्यों करते हैं। अगर कोई हमारी आस्था से खिलवाड़ करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी कीमत पर मेला में मुसलमानों को सामान बेचने नहीं देंगे।
मोटे अक्षर में लिखवाना होगा नाम
उन्होंने पोस्टर के माध्यम से मेला परिसर में आने वाले दुकानदारों से भी अपील की है कि मेले में आने वाले सभी सनातन धर्म के दुकानदार अपनी दुकानों के आगे मोटे अक्षरों में अपना नाम अवश्य लिखवाएं। नाम लिखवाने से ही उनकी पहचान होगी।
फिलहाल मेला प्रारंभ होने से पहले इलाके में इस तरीके का पोस्टर लगाए जाने के बाद लोगों में अब इसकी खूब चर्चा हो रही है। वहीं इस बारे में जिला प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications