UP News: मुजफ्फरनगर में कावड़ियों का तांडव, दुकानदार को जमकर पीटा, की तोड़फोड़
Muzaffarnagar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में कावड़ियों का तांडव देखने को मिला है। कावड़ियों ने पेट्रोल पंप और दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की। एक दुकानदार के साथ मारपीट भी की।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय कावड़ियों का तांडव देखने को मिला जब मनोज नाम के एक दुकानदार का कावड़ियों के साथ आम की गुठली फेकने को लेकर मामूली विवाद हो गया था।

इतने पर ही वे आक्रोशित हो उठे और दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने जिओ शॉप में जमकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान मालिक मनोज की लाठी डंडों से पिटाई कर डाली।
दुकानदार मनोज को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर पेट्रोल पंप कुछ कावड़ यात्री रुके हुए थे। कावड़ियों के द्वारा आम खाकर गुठली को फेंका जा रहा था। जिसमें वहां के कर्मचारियों ने उनको मना किया और उसमें मना करने में उनके बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications