UP News: ढाबे पर कांवड़ियों का फूटा गुस्सा, तोड़ डाले कुर्सी टेबल, जान बचाकर भागे कर्मचारी

UP News: उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा से जुड़े मार्गों के किनारे स्थित दुकानों पर दुकानदारों का नाम प्लेट लगाने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है उसके बाद से प्रदेश में घमासान बचा हुआ है। कुछ लोग इस मामले को सही बता रहे हैं तो कुछ लोग नाराजगी प्रकट कर रहे हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ढाबे पर खाने-पीने के दौरान कांवड़ियों द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ की खबर है। कांवड़ियों द्वारा ढाबे पर तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया।

up-news-kanwadis-burst-into-anger-at-the-dhaba-broke-chairs-and-tables

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र की बीजाेपुर चौराहे के समीप का है। बताया जा रहा है कि चौराहे के समीप 'ताऊ होक्‍के वाले ढाबा' नाम से एक ढाबा है। इसी ढाबे पर खाना खाने के लिए कांवडि़ए रुके हुए थे।

बताया जा रहा है कि कांवडि़यों ने ढाबे पर तैनात कर्मचारियों से सब्जी रोटी खाने के लिए कहा। आरोप है कि कांवरियों ने यह भी कहा था कि उन्हें ऐसी सब्जी चाहिए जिसमें लहसुन और प्याज ना हो। उसके बाद ढाबे के कर्मचारियों ने आर्डर ले लिया था।

आर्डर लेने के बाद ढाबे की कर्मचारी जब कांवड़ियों को खाना परोस तो सब्जी में लहसुन और प्याज का तड़का देखने को मिला। लहसुन प्याज का तड़का देखकर कांवड़ियों का गुस्सा साथ में आसमान पर पहुंच गया। उसके बाद ढाबे की मैनेजर से कांवड़ियों ने बात की।

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में शरारत होने लगा। बात आगे बढ़ी तो कांवडि़ए उग्र हो गए। उसके बाद उन लोगों ने कुर्सी टेबल सब तोड़ना शुरू किया। कांवड़ियों का उग्र रूप देखकर ढाबे पर तैनात कर्मचारी वहां से भाग निकले और पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और कांवड़ियों को किसी तरह शांत कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+