बाप की जागीर है क्या? सपा सांसद द्वारा बिना नक्शे के मकान बनवाने पर भड़के UP के मंत्री कपिल देव अग्रवाल
UP minister Kapil Dev Aggarwal: योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बगैर नक्शे के मकान बनाए जाने वाले मामले पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किससे पूछकर उन्होंने अवैध निर्माण किया।
अवैध निर्माण उनके बाप की जागीर है क्या? जो कुछ भी करते रहते हो और फिर कहते हो कि टारगेट किया जा रहा है। फिर हिंदू मुस्लिम करते हो, अल्पसंख्यक का नारा लगाते हो। यदि गलत निर्माण किया है तो फिर नोटिस भी इसी बात पर लगाया गया होगा और कार्रवाई भी होगी।

दरअसल, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने गरीबों में कंबल वितरित किया। कंबल वितरण करने के साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।
गरीबों में कंबल वितरण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने जहां समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर हमला बोला, वहीं कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा मखौल कांग्रेस के लोगों ने ही उड़ाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नानी ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी थीं और आज वह संविधान की बात करते हैं। उनके हाथ में किताब है लेकिन उन्हें नहीं पता कि उसमें संविधान है या नहीं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए बयान पर जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले और उनके भाई राहुल गांधी ने संसद में खड़े होकर लोकसभा द्वारा पारित संविधान को यानि यानी कि उसके टैरिफ को फाड़ने का काम किया था, इसलिए संविधान शब्द इन लोगों को शोभा नहीं देता।
इंडिया गठबंधन को बोल भानुमती का कुनबा
इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी बड़ा बयान दिया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अभी जो इनका गठबंधन चल रहा था, जो इनका भानुमती का कुनबा तथा कथित इंडी गठबंधन है। गठबंधन में फूट चल रही है और नेता की तलाश हो रही है। संविधान की बात को छोड़कर पहले गठबंधन को थामने का काम करें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता ने प्रधानमंत्री चुना है और अपना मत दिया है तथा उनको अपना आशीर्वाद भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications