यूपी चुनाव : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद वीके सिंह और महेश शर्मा ने डाला वोट, BJP की जीत का किया दावा

मुजफ्फरनगर, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 20.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। गाजियाबाद में भाजपा सांसद जनरल वी. के. सिंह ने मतदान किया। भाजपा सांसद भोला सिंह ने बुलंदशहर में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से मतदान किया। भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 15-A के बूथ संख्या-1 पर मतदान किया।

UP election 2022 Union Minister Dr Sanjeev Balyan casts his vote in Muzaffarnagar

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मतदान के बाद कहा कि सरकार किन मुद्दों पर बनती है? अच्छा काम, अच्छी सड़के, 24 घंटे बिजली, अच्छी कानून व्यवस्था और गरीबों की मदद, यही सरकारों के काम हैं। हमने 5 साल में प्रदेश में और 7.5 सालों में केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में काम किया है और जनता इन्हीं पर वोट देगी।

भाजपा सांसद जनरल वी. के. सिंह क्या बोले?

भाजपा सांसद जनरल वी. के. सिंह ने मतदान के बाद कहा, "उत्तर प्रदेश का सिर्फ एक मुद्दा है कि किस पार्टी ने सुशासन दिया। पहले की सरकार के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल में फर्क साफ है। हमें विपक्ष के गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है।" भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा में मतदान के बाद कहा, "हमारे परिवार के सभी लोगों ने यहां मतदान किया है। हमने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया है।"

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने की अपील- फिर से भाजपा की सरकार बनाएं

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के बाद कहा, "भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। लोगों से भी कहना चाहता हूं कि ज़्यादा-से-ज़्यादा वोट करें और फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+