यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा, कट कर अलग हुई उंगली

Recommended Video

    मुजफ्फरनगर में घायल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

    मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया है। सर्कुलर रोड पर स्वागत समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ट्रक के किसी हिस्से में फंसकर स्वतंत्र देव सिंह के दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर हाथ से अलग हो गई। घटना के बाद उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    up bjp president swatantra dev singh finger injury

    ट्रक में फंसकर कट गई उंगली

    दरअसल, सोमवार को मुजफ्फरनगर में भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान और एआरटीओ कार्यालय के उद्घाटन व स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह थे। वह काफिले में सबसे आगे ट्रक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। आवास विकास कॉलोनी के पास महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से नीचे उतरने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष ट्रक से नीचे उतरने लगे, इसी दौरान ट्रक के किसी हिस्से में उनकी उंगली फंसकर कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वतंत्र देव की उंगली से खून बहने लगा।

    up bjp president swatantra dev singh finger injury

    सर्जरी भी करनी पड़ सकती है: डॉक्टर

    प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल वर्धमान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया है। डीएम, एसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का बेहतर उपचार किया जा रहा है। जरुरत पड़ी तो सर्जरी भी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+