कोरोना से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे चचेरे भाई का हुआ निधन, ऋषिकेश में चल रहा था इलाज

कोरोना से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे चचेरे भाई का हुआ निधन, ऋषिकेश में चल रहा था इलाज

मुजफ्फरनगर, मई 22: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई राहुल बालियान का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। 62 वर्षीय राहुल बालियान कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे उन्होंने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले उनके दूसरे भाई और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान का भी कोरोना से निधन हो गया था।

union minister sanjeev balyan second cousin Rahul Balyan lost life due to coronavirus

62 वर्षीय राहुल बालियान का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। 18 मई को राहुल बालियान के छोटे भाई जितेंद्र बालियान का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। जितेंद्र बालियान कुटबी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान थे। पंचायत चुनाव के दौरान राहुल बालियान और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान कोरोना संक्रमित हो गए थे।

हालत गंभीर होने पर दोनों को ऋषिकेश एम्स में 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। राहुल बालियान भी वेंटिलेटर पर थे और शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। राहुल बालियान का अंतिम संस्कार कुटबी गांव में किया गया। राहुल बालियान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रबंधक थे। चार दिन के भीतर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के दो भाइयों का निधन होने से गांव और क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+