डिंपल यादव की जीत पर खुश युवा नेता शमशेर मालिक ने खून से लिखा पत्र, कहा - "नेताजी अमर रहें"
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने मैनपुरी और खतौली में हुई जीत पर अखिलेश यादव को अपने खून से आज एक पत्र लिखा है।

उत्तर प्रदेश में हुए मैनपुरी उपचुनाव ने एक बात तो साफ़ कर दी है कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता आज भी यूपी में कम नहीं ही है। बल्कि कुछ यवा नेता तो यादव परिवार के ऐसे दीवाने हैं जो उनके लिए अपना खून तक बहाने से पीछे नहीं हटते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमे मुजफ्फरनगर से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने मैनपुरी उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद आज गुरुवार को अपने खून से एक पत्र लिखकर खतौली और मैनपुरी की सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया है। यह पत्र उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नाम लिखा है।

खून से अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी
दरअसल, मैनपुरी में 5 दिसंबर को हुए लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को रिकॉर्ड जीत मिली है। इस सीट के चुनाव परिणामों पर सभी की निगाहें लगी थीं। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी। यहां बीजेपी से रघुराज सिंह शाक्य और सपा से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में थे।
इसी के चलते मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने मैनपुरी और खतौली में हुई जीत पर अखिलेश यादव को अपने खून से आज एक पत्र लिखा है। जिसमें सपा युवा नेता शमशेर मलिक ने मैनपुरी और खतौली की जनता द्वारा चुनाव में जिताने के लिए धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने अपने लेटर में लिखा है कि "मैनपुरी एवं खतौली की सम्मानित जनता का चुनाव जिताने के लिए हार्दिक आभार व धन्यवाद। जनता, हम आपका एहसान खून का एक एक कतरा देकर भी नहीं चुका सकते। नेताजी अमर रहे !"

खून का आखिरी कतरा देकर भी एहसान नहीं चूका सकते
शमशेर मलिक की माने तो यह लेटर हमने मैनपुरी और खतौली की सम्मानित जनता के सम्मान में लिखा है। मैनपुरी और खतौली की जनता ने समाजवादी पार्टी और गठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया है। हम पूरे देश के समाजवादी नेता और कार्यकर्ता जनता के आभारी हैं। उन्होंने इतनी कठिन परिस्थितियों में, जब भाजपा सरकार और उनका प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहता था, हमें उत्तर प्रदेश की इन 2 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। हम सभी समाजवादी और वहां की जनता के लिए यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सभी समाजवादी कार्यकर्त्ता इस जनता के लिए अपने खून का एक कतरा भी अगर दे देंगे तो हम इस सम्मानित जनता का एहसान नहीं उतार पाएंगे।
यह लेटर हम माननीय अखिलेश यादव जी को भेज रहे हैं और वहां की जनता का आभार प्रकट कर रहे हैं। साथ ही हम यह कहना चाहते हैं कि आपके यह समाजवादी कार्यकर्त्ता तन, मन और धन से हमेशा आपके साथ रहेंगे। जहां पर खतौली और मैनपुरी के क्षेत्र का पसीना गिरेगा वहां पर समाजवादी के लोग उनके लिए अपना खून भी देने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications