सोशल मीडिया पोस्ट से मुजफ्फरनगर में बवाल, रात में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, जानें क्या है पूरा मामला?

Latest news of Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक शख्स द्वारा दूसरे समुदाय के लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज पोस्ट किया गया कि बवाल मच गया। रात में सैकड़ो लोग सड़क पर आ गए।

सड़क पर जमा लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि पुलिस द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाद आक्रोशित लोगों को पुलिस द्वारा किसी तरह शांत कराया गया।

social-media-post-muzaffarnagar

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र का रहने वाला एक युवक फेसबुक पर दूसरे समुदाय के लोगों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसी पोस्ट को लेकर शनिवार को लोग आक्रोशित दिखे।

बताया जा रहा है कि शाम होने के बाद दूसरे समुदाय के लोग एकत्र होना शुरू हुई और फिर सड़क पर उतरकर लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाने लगा। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा सड़क पर उतरे लोगों को शांत करने का प्रयास किया गया। बाद में पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी की गिरफ्तार किए जाने की सूचना के बाद लोग किसी तरह शांत हुए। अ इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मैसेज पोस्ट करने के थोड़ी देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोगों में किसी ने यह अफवाह फैला दी कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए थे। सड़क पर एकत्र हुए लोगों को समझाकर वापस भेजा गया। मामले में पकड़े गए आरोपों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+