Muzaffarnagar: NIA ने की 'रजी हैदर जैदी' की संपत्ति कुर्क, पडोसी के घर में छुपाई थी 500 करोड़ की हेरोइन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एनआईए की टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक नशे के सौदागर की लाखो रूपये की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। रजी हैदर जैदी निवासी नगर कोतवाली क्षेत्र खालापार के घर आज एनआईए की टीम ने जिला प्रशासन के साथ पहुंच कर लगभग 38 लाख रुपये की कीमत के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की है।
अटारी बॉर्डर पर पकड़ा गया था रजी हैदर जैदी
जानकारी के मुताबिक 1 साल पूर्व रजी हैदर जैदी हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। एनआईए की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जिसके चलते मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स/ भारत के गृह मंत्रालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें रजी हैदर जैदी की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए गए थे। जिसके चलते आज इस कार्रवाई को अमल में लाया गया है।

इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि यह कार्रवाई मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स द्वारा की गई है। भारत के गृह मंत्रालय द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया था, जिसमें खालापार के निवासी रजि हैदर जैदी पुत्र स्व अमानत अली जैदी की भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया गया था। इसी क्रम में राजस्व की टीम द्वारा 121.38 मीटर भूमि और उस पर बने भवन को चिन्हित करते हुए कुर्क किया गया है। साथ ही वहां एक बोर्ड भी लगाया गया है।

ये था पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, 2022 में एनआइए की टीम ने हैदर जैदी को अटारी बार्ड से पकड़ा था। इसके बाद एनआइए की टीम ने हैदर जैदी के निशानदेही पर उसके घर खालापार में दबिश दी थी लेकिन घर से एनआइए को ड्रग्स नहीं मिली। इसके बाद जब हैदर जैदी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पड़ोसी के घर से 210 किलो हीरोइन बरामद करा दी थी, जो जिले की सबसे बड़ी बरामदगी बताई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वाल पेंटर हैदर कुछ ही सालों में दिल्ली जाकर करोड़पति बन गया था।












Click it and Unblock the Notifications