राकेश टिकैत इस वजह से मुजफ्फरनगर की मिट्टी पर नहीं रखेंगे कदम, क्या आप जानते हैं वजह
राकेश टिकैत इस वजह से मुजफ्फरनगर की मिट्टी पर नहीं रखेंगे कदम, क्या आप जानते हैं वजह
मुजफ्फरनगर, 05 सितंबर: पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में आज यानी रविवार (05 सितंबर) किसानों की एक बडी महापंचायत होने जा रही है, जिसमें करीब 18 से 20 लाख किसानों के जुटने की संभावना है। किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता (भाकियू) राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। यहीं नहीं, टिकैत अपने भाई व भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत एक साथ मंच भी साझा करेंगे। बता दें, राकेश टिकैत कुछ ही देर में मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगे, लेकिन वो यहां की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे।

राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर के रहने वाले है, लेकिन जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है उन्होंने यहां कदम नहीं रखा है। ना वो अपने घर गए है। दरअसल, राकेश टिकैत को घर जाने से एक कसम रोक रही है। बता दें कि राकेश टिकैत ने आंदोलन शुरू होने के दौरान ही घोषणा की थी कि जब तक तीनों केंद्रीय कृषि कानून पूरी तरह से वापस नहीं होंगे उनकी घर वापसी नहीं होगी। आजतक की खबर के मुताबिक, राकेश टिकैत ने कहा, 'जब से आंदोलन शुरू हुआ है तब से मैं पहली बार मुजफ्फरनगर जा रहा हूं और वो भी गलियारे से जाऊंगा। वहां की जमीन पर कदम भी नहीं रखूंगा।
Recommended Video
राकेश टिकैत पिछले 09 महीने से नहीं तोड़ी अपनी कसम
बता दें, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ जब से आंदोलन शुरू हुआ है, राकेश टिकैत अपने घर नहीं गए हैं। उन्होंने कहा, 'इसे आप जो भी समझे लेकिन जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं। जो लोग आजादी की लड़ाई के लिए लड़े, उन्हें काला पानी की सजा हुई तो वो कभी घर गए ही नहीं गए। ये भी एक तरीके का काला कानून है और जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक घर नहीं जाएंगे।' यही वजह है कि आंदोलन शुरू होने के बाद आज तक राकेश टिकैत घर छोड़िये मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक में नहीं गए।
महापंचायत में परिवार आएगा राकेश टिकैत से मिलने
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत के बाद उनके परिवार के कुछ लोग राकेश टिकैत से मिलने आएंगे। इनमें उनकी बेटियां शामिल हो सकती हैं, लेकिन राकेश टिकैत अपनी कसम की वजह से घर पर नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications