Honour Killing: ईद भी नहीं मना सकी 'फरहाना', भाइयों ने बीच चौराहे बहन को गोलियों से भून डाला, मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार को ब्यूटी पार्लर से वापस लौटते समय एक युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीच चौराहे इस घटना को अंजाम देने वाले उसके सगे भाई थे। 2 वर्ष पूर्व युवती ने प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज भाइयों ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।

लव मैरिज से नाराज थे भाई
दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अलीपुर अटेरना का है। जानकारी अनुसार 2 वर्ष पूर्व मृतिका फरहाना पुत्री जमशेद ने गांव के ही एक युवक शाहिद से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे मृतका के परिजन नाराज चल रहे थे। मृतका के देवर ने कहा कि भाभी के घर वालों ने पहले ही धमकी दी थी कि अगर वो शादी के बाद गाँव लौटीं तो उन्हें मार देंगे।

Honor Killing brothers murdered their sister Farhana in broad daylight beacause of her love marriage

20 दिन पहले ही गाँव लौटी थी मृतिका, भाइयों ने किया था मना
मृतिका के देवर ने बताया कि इस मामले में 20 दिन पहले भी यही धमकी दी गई थी। उधर पुलिस द्वारा भी लगातार प्रेमी जोड़े को हिदायत देते हुए गांव में न आने की भी सलाह दी थी। हालाँकि शायद के बाद दोनों पति-पत्नी गांव छोड़कर चले गए थे। लेकिन अभी 20 दिन पहले ही दोनों गांव लौटे थे। यहां गांव में फरहाना ने ब्यूटीशियन का काम करना शुरू कर दिया था। वो एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी।

Honor Killing brothers murdered their sister Farhana in broad daylight beacause of her love marriage

बीच चौराहे बहन को गोलियों से भूना
वही बुधवार शाम जब मृतका फरहाना ब्यूटी पार्लर से वापस लौट रही थी, तभी मृतका के भाइयों ने गांव के ही चौराहे पर उसे सरेआम गोलियों से भून डाला। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी विनय गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद देवर सलीम ने पुलिस से कहा, ''फरहाना के भाइयों सलमान, फरमान, नोमान और मेहरबान ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इन सभी ने भाभी को गोली मारी।''

Honor Killing brothers murdered their sister Farhana in broad daylight beacause of her love marriage

पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाया था
सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने कहा, ''अलीपुर अठेरना की रहने वाली फरहाना ने यहीं के लड़के के साथ 2021 में लव मैरिज की थी। युवक भी इन्हीं की बिरादरी का है। बाद में इन्होंने कोर्ट मैरिज की। लड़की के परिजन इस शादी से नाराज थे। दोनों परिवारों को समझाया गया था। लेकिन शादी के बाद से परिवार के लोग अंदर से रंजिश रखे हुए थे। बुधवार को भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या में 5-6 लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस की दो टीम बना दी गई है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+