यूपी: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटी ने कर दिया मां का कत्ल

muzaffarnagar News, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई अधिवक्ता की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले में महिला की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर बेटी और उसके प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी और परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट को दर्शाने की कोशिश की थी।

6 जनवरी को हुई थी हत्या

6 जनवरी को हुई थी हत्या

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छह जनवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अधिवक्ता की पत्नी का शव उनके घर में मिला था। शव के पास ही कक्षा नौ में पढ़ने वाली उनकी बेटी भी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर से कुछ जेवरात भी गायब थे। अधिवक्ता की ओर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रेमी को बुलाया था घर पर

प्रेमी को बुलाया था घर पर

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच में लगी क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने अधिवक्ता की नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी मुन्नू (20) निवासी गांव सलेमपुर हीमपुर दीपा जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने महिला की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। एसएसपी ने बताया कि घटना वाली रात पिता के पैतृक गांव चले जाने पर उनकी बेटी ने अपने प्रेमी मन्नू को मिलने के लिए घर बुला लिया था और घर में मौजूद अपनी मां को नशे की गोलियां खिला दी थीं, जिसके चलते वह शाम के समय ही अपने कमरे में जाकर सो गईं थीं। रात करीब 8.30 बजे मन्नू उनके घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों एक कमरे में चले गए।

आपत्तिजनक हालत में देखा था मां ने

आपत्तिजनक हालत में देखा था मां ने

देर रात करीब दो बजे महिला की नींद खुल गई, जिसके बाद पास के कमरे से आहट होने पर वह वहां पहुंची और उसने बेटी को उसके प्रेमी संग देख लिया। उसने किशोरी से उसके पिता को सारी बात बताने की बात कही, जिस पर बेटी ने प्रेमी के मफलर को मां के गले में डाल दिया और उसके साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया। घटना को लूटपाट दिखाने के लिए मां के मृत शरीर से पायल, टॉप्स, कुंडल व लौंग आदि उतारकर प्रेमी को देकर घर से भगा दिया और खुद लाश के पास बेहोशी का नाटक कर लेट गई। एसएसपी ने बताया कि किशोरी के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार करते हुए शव से उतारे गए जेवरात और हत्या में प्रयुक्त मफलर बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+