'सपा-कांग्रेस के बीच तलाक, अब सपाचट करने का वक्त आ गया है', मुजफ्फरनगर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी
CM Yogi in Muzaffarnagar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा अंतर्गत मोरना में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
Recommended Video
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक जैसा हो गया है। अब इनमें खटपट शुरू हो गई है। अब सपा को सपाचट करने का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने खटखट कहा था... इसका लाभ मिला क्या?

इसके अलावा अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ में से कह रहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा समझो बैठा है कोई गुंडा।
आगे उन्होंने कहा कि आज मैं कह सकता हूं 'जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।' मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। जयंत चौधरी ने भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशान साधा।
अपने संबोधन में जैन चौधरी ने कहा कि आज जो लोग कहते हैं कि कानून खतरे में है, वह लोग कानून की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले यूपी के सरकारी स्कूलों की हालत काफी खराब थी, आज स्थिति अच्छी हुई है। खेल में युवाओं की भी प्रतिभा दिखाई दे रही है।
दंगाइयों को बुलाकर सम्मानित करते थे सपा मुखिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद कादिर राणा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी दंगाइयों का सरगना है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जब दंगे होते थे तो देंगे के आरोपियों को सरकारी आवास पर बुलाया जाता था और उनको सम्मानित किया जाता था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव की तिथियां बदलने को लेकर भी सपा को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी नहीं चाहती थी कि उपचुनाव की तारीख बदले लेकिन हम निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गंगा स्नान का सम्मान किया और उपचुनाव की तारीख को हटाया।












Click it and Unblock the Notifications