मुजफ्फरनगर: 23 साल की बहन ने प्रेम किया तो भाई ने उसकी जिंदगी छीन ली

Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां दिन निकलते ही एक भाई ने अपनी 23 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजकर मौके से आरोपी भाई को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना स्थल से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

brother murdered his sister

दरअसल सोमवार की सुबह मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बोपाड़ा गांव में आदेश नाम के एक युवक ने अपनी 23 वर्षीय बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ़्तार कर मृतका के शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हत्यारा भाई अपनी बहन के प्रेम प्रसंग के चलते नाखुश था। जिसको लेकर मामूली विवाद के चलते हत्यारे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर मौके से हत्या में प्रयुक्त एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। मृतक युवती के शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

brother murdered his sister

इस मामले में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया की सुबह सूचना मिली थी की एक रॉकी नाम की महिला है जिसकी उम्र करीब 23 साल है, जिसे गोली लगी है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। जो इसमें अभियुक्त है वो इसका भाई है उसको मौके से ही पकड़ लिया गया है। जिसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों भाई बहन में आपस में कुछ विवाद था किसी विषय को लेकर और अभी अभियुक्त को पकड़ा गया है पूछताछ करके पूरी डिटेल ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+