BJP एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने दिया बड़ा बयान- एक हफ्ते में बदल दिए जाएंगे हरियाणा के सीएम
BJP एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने दिया बड़ा बयान- एक हफ्ते में बदल दिए जाएंगे हरियाणा के सीएम
शामली, 06 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तीरथ सिंह रावत, विजय रुपाणी समेत चार मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है। क्या अब हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के बदल जाने की बारी हैं?। यह सवाल नहीं बल्कि इशारा है वो भी बीजेपी के नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और किसान नेता वीरेंद्र सिंह गुर्जर की तरफ से। दरअसल, तीनों कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। तो वहीं, सत्ताधारी पार्टी के नेता किसान आंदोलन को फर्जी और तर्क हीन बता रहे है और विपक्षी पार्टियों इस आंदोलन का खुले तौर पर समर्थन करती नजर आ रही है।

इस बीच चंडीगढ़ में दिए अपने एक बयान के कारण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, उन्होंने कहा कि हर इलाके से एक हजार लट्ठ वाले किसानों का इलाज करेंगे। सीएम के इस बयान के बाद से राजनीति गरमा गई है। इस बीच बीजेपी के नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य और किसान नेता वीरेंद्र सिंह गुर्जर 05 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के शामली में पहुंचे। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मुझे लगता है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर एक हफ्ते में हट जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई किसी का इलाज नहीं कर सकता, लोकतंत्र है ये सभी का इलाज करता है।
बता दें, वीरेंद्र गुर्जर को हाल ही में बीजेपी ने एमलसी बनाया है। वो मंगलवार 05 अक्टूबर को नोएडा से खतौली होते हुए अपने गांव जसाला जा रहे थे। जहां मुजफ्फरनगर के खतौली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराएंगे चाहे वह सत्ता का ही क्यों ना हो।












Click it and Unblock the Notifications