मुजफ्फरनगर: भाजपा नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता आशीष जैन पर पार्टी की महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
छेड़छाड़ के विरोध पर जान से मारने की दी धमकी
मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे का है। भाजपा की एक महिला नेत्री ने मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
घर में घुसकर की छेड़छाड़, अश्लील हरकत
घटना सोमवार की है। महिला नेत्री के मुताबिक, भाजपा नेता उनके घर में घुसा, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज
सीओ कुशल पाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर भाजपा नेता आशीष जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 और 452 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुजफ्फरनगर: लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी, भाई ने गोली मारकर की हत्या