एक विवाह ऐसा भी: 2 फुट का दूल्‍हा और 2.1 फुट की दुल्‍हन, देखें तस्‍वीर

Muzaffarnagar News, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि दूल्हे की लंबाई महज दो फुट है, वहीं दुल्हन अपने शौहर से मात्र एक इंच लंबी है। ये अनोखी शादी शामली जिले के झिंझाना थाना इळाके में हुई है। इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

2 फुट का दूल्हा, 2.1 फुट की दुल्हन

2 फुट का दूल्हा, 2.1 फुट की दुल्हन

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा रिन्दान में 27 वर्षीय दुल्हन की शादी 24 वर्षीय दूल्हे से हुई है। दूल्हे का नाम अब्दुल कलाम है, जिसकी लंबाई मात्र 2 फीट है। वहीं, दुल्हन का नाम तरन्नुम है, जो अपने शौहर से मात्र एक इंच लंबी है। दुल्हन शामली जनपद के गांव अंबेहटा रिन्दान का रहने वाली है।

आकर्षण का केंद्र बन शादी

आकर्षण का केंद्र बन शादी

बता दें कि दोनों की शादी हुई तो दुल्हन तरन्नुम व दूल्हा अब्दुल कलाम ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए। दोनों परिवार में काफी खुशी का माहौल था, क्योंकि ये शादी दोनों ही परिवारों के लिए बेहद खास थी।

शादी के लिए हुई थी काफी परेशानी

शादी के लिए हुई थी काफी परेशानी

दूल्हा-दुल्हन के परिजनों की मानें तो दोनों की शादी करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि कोई भी 2 फिट के दूल्हे और दुल्हन की शादी करने के लिए राजी नहीं था। तभी किसी रिश्तेदार ने दूल्हे के रिश्तेदारों को बताया। जिसके बाद बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का हो गया।

बिना दहेज की हुई शादी

बिना दहेज की हुई शादी

इस शादी में अहम बात ये भी रही कि शादी में कोई दान दहेज नहीं दिया गया है। दूल्हे के परिजन दुल्हन को शादी के जोड़े में ही बिहाकर ले आए।

बेटी पैदा होने के बाद हुआ था आभास

बेटी पैदा होने के बाद हुआ था आभास

तरन्नुम की मां जरीफे ने बताया कि बेटी पैदा होने के बाद उन्हें आभास हो गया था कि उनकी बेटी छोटे कद की है। उन्होंने तरन्नुम की लंबाई बढ़वाने के लिए इलाज भी कराया मगर कुछ न हो सका। फिलहाल अब्दुल कलाम और तरन्नुम की शादी इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+