जीनत अमान ने मनाया बॉलीवुड में 50 साल पूरे होने का जश्न, 'लैला' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

जीनत अमान ने मनाया बॉलीवुड में 50 साल पूरे होने का जश्न, 'लैला' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड में मॉडर्न वूमन के कॉन्सेप्ट को स्थापित करने वाली अदाकारा जीनत अमान ने हिंदी फिल्म सिनेमा जगत में 50 साल पूरे कर लिए हैं। 1970 और 1980 के दशक के दौरान जीनत अमान ने एक से बढ़कर एक हिट सिमेना बॉलीवुड को दिए। जीनत अमान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। जीनत अमान को बॉलीवुड में अपनी करियर के शरुआती दौर में परवीन बॉबी के साथ हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता था। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से लेकर 'कुर्बानी' तक जीनत अमान ने अपनी अदाकारी से सबको प्रभावित किया। फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के पर जीनत अमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीनत लैला गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में जीनत अमान अपने करीबियों के साथ केक कट करते दिख रही हैं।

Zeenat Aman

जीनत अमान ने फिल्म इंजस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अपने करीबी लोगों के साथ इस खुशी का जश्न मनाया। एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने जीनत अमान के केक काटने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सभी लोग 'पार्टी हो रही है' वाले वीडियो का मीमेक बनाया है।

केक काटने के बाद जीनत अमान ने लैला ओ लैला गाने पर डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जीनत अमान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म मारगांव: द क्लोज्ड फाइल में दिखाई देंगी।

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी था जब जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर जर्मनी लौटना चाहती थी। 'हलचल' और 'हंगामा' के असफल होने के बाद जीनत अमान बॉलीवुड को छोड़ना चाहती थीं। उसी वक्त अभिनेता देव आनंद ने जीनत अमान को एक फिल्म का ऑफर दिया। 1971 में जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' आई जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद 1978 में फिर आई 'सत्यम शिवम सुंदरम', जिसने जीनत अमान को इंडस्ट्री की एक टॉप एक्ट्रेस के तौर पर पहचान ई दिलाई। इसके लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। जीनत अमान ने 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। लेकिन वैवाहिक जीवन सही नहीं रहा।

जीनत अमान का जन्म बम्बई में 1951 में हुआ था। जीनत की मां हिन्दू और पिता मुस्लिम थे। जीनत की मां महाराष्ट्र की रहने वाली थी। जीनत अमान रजा मुराद की चचेरी बहन और अभिनेता मुराद की भतीजी हैं। जीनत अमान जब 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था। उसके बाद जीनत की मां ने एक हेंज नाम के एक जर्मन व्यक्ति से शादी की और जर्मन नागरिकता भी प्राप्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+