मुंबई सी-लिंक के पास मिले लड़की की लाश के टुकड़े

मुंबई। मुंबई के बांद्रा-वरली सी-लिंक के पास रविवार देर रात उस वक्‍त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की सिर कटी लाश अलग-अलग टुकड़ों में मिली। प्रथम दृष्‍टया रिपोर्ट के अनुसार लाश किसी मॉडल की लग रही है। युवती का सिर और धड़ गायब हैं। युवती की उम्र 25 साल के आस-पास बतायी गई है।

पुलिस के अनुसार पहले लड़की की हत्‍या की गई, उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिये उसके टुकड़े-टुकड़े किये गये। सबसे पहले धारदार हथियार से लड़की का सिर काटा गया होगा फिर धड़ और अलग-अलग जगह उसके टुकड़े फेंके गये होंगे। इन हिस्‍सों को बाकायदा चादर में बांध कर फेंका गया है, इससे यह साफ है कि शव को बंद कमरे में काटा गया होगा।

Bandra Worli Sea link

लड़की के शव को देख साफ लग रहा है कि वह किसी बड़े घर की लड़की है, जिसे किसी साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया। पुलिस को शक है कि लड़की के शव के बाकी हिस्‍से को समुद्र में फेंका गया होगा। पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मुंबई-वरली सी लिंक पर सीसीटीव फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+