थाने में गई महिला का इंस्पेक्टर ने लिया नंबर, फिर रात को करने लगा व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज

Mumbai news, मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने आई महिला से उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे अश्लील मैसेज भेजने वाले और वीडियो कॉल करने वाले जवाहर नगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक हनुमंतराव गिरमे पर अपराध दर्ज किया गया है। लेकिन अपराध दर्ज होते ही निरीक्षक गिरमे ने छुट्टी ले ली और फरार हो गया।

A woman lodged complaint against a police inspector for sending vulgar mesage

पति के साथ हुए छोटे से झगड़े की शिकायत लेकर 30 वर्षीय महिला जवाहर नगर पुलिस थाने में गई थी। तब उसका मोबाइल नंबर लेकर गिरमे ने अश्लील मैसेज भेजना शुरू किया था। महिला ने बताया कि गिरमे ने आधी रात को उसके फोन पर मैसेज भेजा और उसके पति ने पढ़ लिया। वह उसे वीडियो कॉल भी करता था। गिरमे की शिकायत लेने के लिए कोई तैयार नहीं था तो पुलिस थाने के बाहर काफी भीड़ इक्कट्ठा हो गई थी। पुलिस उपायुक्त डॉ. राहूल खाडे ने भीड़ को समझाया था।

महिला ने उसके बाद पुलिस आयुक्त चिरंजीवप्रसाद से मिलकर उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने साइबर कैफे में भी शिकायत की थी। अंतत: गिरमे पर अपराध दर्ज होते ही गिरमे बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+