Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटा नहीं पैदा करने पर पत्नी को घर से निकाला, सेरोगेसी की मदद से पैदा किया वारिस

मुंबई में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए घर से निकाल दिया, क्योंकि वो बेटा पैदा नहीं कर पाई। इतना ही नहीं उससे बिना पूछे उसने सेरोगेसी से वारिस पैदा कर लिया।

मुंबई। देश कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन आज भी ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो बेटे और बेटियों में फर्क करते हो। मायानगर मुंबई में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति पर बेटे को जन्म न देने पर घर से निकालने और बिना उसकी सहमति के सेरोगेट बच्चे को पाने का आरोप लगाया है।

 Wife alleges hubby did not consult her for surrogate child

दो बेटियों की मां ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटा पैदा नहीं कर पाने और लिंग परीक्षण से इंकार करने पर उसके पति ने उसे अप ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने अपने पति के खिलाफ अक्टूबर 2016 में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे न केवल अपने घर से निकाल दिया बल्कि बिना उसकी सहमति से सेरोगेसी के जरिए बेटे के पिता बने। महिला ने मुलुंड पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पति ने बिना उसे बताए और बिना किसी समझौते के सेरोगेसी के जरिए दूसरी महिला से बेटे का जन्म करवाया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बेटे को जन्म नहीं दे पाई। उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान उससे लिंग परीक्षण के लिए कहा, लेकिन उनसे मना कर दिया। महिला के पति ने इन आरोपों पर चुप्पी साध रखी है। वहीं अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+