रेल बजट 2016: बजट में प्रभु ने किया दिया अपने शहर मुंबई को
मुबंई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में अपने शहर मुंबई को बहुत कुछ दिया है। सुरेश ने रेल बजट में मुंबई को दो एलिवेटेड दिया है। रेल मंत्री ने नई ट्रेनों का ऐलान नहीं किया, लेकिन मुंबई के लोगों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन को लेकर ऐलान किया। लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का फैसला किया गया।
उन्होंने घोषणा की है कि मुंबई में मेट्रो को रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जाएगा। ऐसा होने से मुंबई के लोगों को मेट्रो के जरिए रेलवे स्टेशन जाने में आसनी होगी। वहीं मुंबई के प्लेटफॉर्मों की लंबाई बढ़ाने की भी योजना बनाई गई है। ऐसा होने से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा।
मुंबई पनवेल से मुंबई सीएसटी तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस बजट में चर्चगेट से विरार तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है। हलांकि ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। ना ही लोकल ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई।