मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मुंबई: भारत में 2 साल का बच्चा बना सबसे कम उम्र का अंगदाता, 6 लोगों को दिया जीवनदान

Google Oneindia News

Mumbai news, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो साल के बच्चे ने 6 लोगों को जीवनदान दिया है। पुणे में रहने वाला दो साल का बच्चा देश में सबसे छोटा अंगदाता बना है। इससे पहले किसी भी कम उम्र के व्यक्ति द्वारा अंगदान करने की बात सामने नहीं आई है। इसलिए वह देश का सबसे छोटा अंगदाता बन गया है। दो साल के बच्चे को ब्रेनट्यूमर को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन रविवार को डॉक्टरों ने उसका ब्रेन डेड होने की जानकारी परिवारजन को दी। उसके बाद परिवारजन ने बच्चे अंगदान करने का निर्णय लिया। बच्चे की किडनी, आंख, हार्ट, फेफड़े दान किए गए हैं।

two year oild child becomes youngest organ donar

पुणे के इस लड़के को इलाज के लिए 4 फरवरी को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लेकिन रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उसके बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड के रूप में घोषित किया था। यह सुनते ही लड़के के परिवारजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया था। लेकिन इतने बड़े सदमे से गुजरने के बाद भी लड़के अंगदान कर दूसरों को जीवन देने का निर्णय परिवार ने लिया था।

उसके बाद लड़के के हार्ट को चेन्नई स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भेजा गया। एक किडनी लीलावती और दूसरा ग्लोबल हॉस्पिटल में भेजा गया। साथ ही उसके फेफड़े ठाणे के ज्युपिटर हॉस्पिटल में भेजा गया। आंखें अंधेरी के एक डोनेट बैंक को दिया गया। अपने दो साल के मासूम बच्चे को खो देने के बाद भी परिवारजन का अंगदान को लेकर कदम उठाना काफी सराहनीय था। बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन गौतम भंसाली और वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल शर्मा ने उनके इस कदम की सराहना की।

<strong>ये भी पढे़ं-गेम खेलते-खेलते हाथ में फटा मोबाइल, बेटे ने गंवाई उंगलियां, पिता ने 1500 में मंगाए थे 3 मोबाइल</strong>ये भी पढे़ं-गेम खेलते-खेलते हाथ में फटा मोबाइल, बेटे ने गंवाई उंगलियां, पिता ने 1500 में मंगाए थे 3 मोबाइल

Comments
English summary
two year oild child becomes youngest organ donar
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X