टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी

धारावाहिक 'उतरन' में इच्छा का किरदार निभाकर चर्चा बटोरने वाली टीवी एक्टर टीना दत्ता से फ्लाइट में छेड़खानी की गई है।

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता से फ्लाइट में छेड़खानी का मामला सामने आया है। टीना ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना का जिक्र किया है।

tina

टीवी एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़खानी

धारावाहिक 'उतरन' में इच्छा का किरदार निभाकर चर्चा बटोरने वाली टीवी एक्टर टीना दत्ता से फ्लाइट में छेड़खानी की गई है।

टीना ने इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट में अचानक हुई इस घटना की उन्होंने शिकायत भी की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उस समय सामने आया जब टीना दत्ता मुंबई से जेट एयरवेज की फ्लाइट में राजकोट जा रही थी।

टीना ने की छेड़खानी करने वाले पर कार्रवाई की मांग

टीना ने बताया कि अपनी सीट पर जब वो बैठी हुई थी तो इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि कोई उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने जब पीछे मुड़कर देखा तो पीछे एक शख्स बैठा था जिसकी उम्र 40 साल के ऊपर थी। टीना ने तुरंत ही अपना विरोध जताते हुए आरोपी शख्स पर कार्रवाई की मांग करने लगी।

टीना ने बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत फ्लाइट के स्टाफ से की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं। उन्होंने पायलट से भी इस बारे में बात की लेकिन उन्होंने भी इस मामले में कुछ नहीं किया।

फ्लाइट स्टाफ ने नहीं की आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई

टीना का कहना है कि फ्लाइट स्टाफ ने उन्हें इस मामले को टालने की अपील की, लेकिन टीना का कहना है कि अगर ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उनका मनोबल बढ़ेगा।

टीना के मुताबिक इस तरह का व्यवहार करने वाले लोग मानसिक रुप से बीमार होते हैं अगर उन्हें सजा नहीं मिलेगी तो उनका मनोबल बढ़ जाएगा।

टीना का कहना था कि उनकी बस एक ही मांग थी कि आरोपी शख्स को फ्लाइट से उतारा जाए। हालांकि एयरलाइंस इसके लिए तैयार नहीं हुई। फ्लाइट स्टाफ के रवैये से टीना काफी नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+