Tunisha Sharm Case: दोपहर 3 बजे मुंबई में तुनिषा शर्मा का होगा अंतिम संस्कार

tunisha sharma

Tunisha Sharm Case: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित मीरा रोड पर किया जाएगा। तुनिषा के परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी गई है। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तुनिषा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मीरा रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा। बता दें कि तुनिषा शर्मा की मौत के बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सिने वर्कर्स असोसिएशन ने इस पूरे मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है।

टीवी सेट पर आत्महत्या

तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर टीवी सेट पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है। इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के ब्वॉयफ्रैंट शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान पर आरोप है कि उन्होंने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया था। महज 20 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा की मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। इस पूरे मामल में अलग-अलग तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

शीजान को लेकर दुखी प्रोड्यूसर

इस बीच फिल्म फिल्म प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने कहा कि मुझे तुनिषा शर्मा और उनके कथित ब्यॉफ्रैंट शीजान के माता-पिता के लिए काफी बुरा लग रहा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा तुनिषा शर्मा शीजान खान को बहुत ज्यादा प्यार करती थी वह ब्रेक अप को संभाल नहीं सकी और अपनी जिंदगी खत्म कर दी। लेकिन शीजान को भी अपने जीवन का फैसला लेने का पूरा अधिकार है, लिहाजा उसे रिहा किया जाना चाहिए। मैं तुनिषा शर्मा के लिए दुखी हूं, शीजान और उनके माता-पिता के लिए मैं काफी दुखी हूं।

साथी कलाकार ने क्या कहा रिलेशनशिप के बारे में

वहीं तुनिषा और शीजान के बीच रिलेशनशिप को लेकर साथी कलाकार विनीत रैना ने कहा कि मैंने कभी भी दोनों को सेट पर लड़ते नहीं देखा। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यार से रहते थे, दोनों एक दूसरे का सेट पर बहुत खयाल रखते थे। दोनों एक दूसरे के साथ अधिकतर समय बिताते थे। दोनों साथ में संगीत सुना करते थे। मैंने कभी भी दोनों को लड़ते नहीं देखा, दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते थे।

शीजान की बहनों ने कही ये बात

वहीं इस पूरे मामले पर शीजान की बहन फलक और शफक ने बयान जारी करके हमारे परिवार को इस मुश्किल घड़ी में निजता दीजिए। मीडिया के लोगों को हमारे घर के बाहर देखना और चिल्लान काफी निराशाजनक है। हमे अपने न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। शीजान जांच में मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है। जब सही समय आएगा हम इस बारे में बात करेंगे, लेकिन अभी हमे और हमारे परिवार को प्राइवेसी चाहिए, जोकि हमे मिलनी चाहिए, यह हमारा अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+