मुंबई में तीन जगह बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस-सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Mumbai Bomb Blast Threat: दिवाली से पहले एक फोन कॉल ने मुंबई पुलिस को परेशानी में डाल दिया। फोन पर शख्स ने मुंबई पुलिस को कॉल करते हुए राजधानी में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी दी। यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आया था, जिसके बाद पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है।

Mumbai police

मुंबई पुलिस ने इस मामले पर कहा कि मुंबई में 3 जगहों पर बम धमाकों की फोन कॉल आई। सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। कॉलर ने दावा किया कि इंफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में धमाके होंगे।

अलर्ट मोड पर पुलिस महकमा

इधर, इस धमकी भरे फोन कॉल के बाद पूरा पुलिस महकमा मुस्तैद हो गया है। इसी के साथ तीनों जगहों और आसपास के एरिया में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। हालांकि पुलिस को अपनी चैकिंग में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

रात 10:30 बजे हेल्पलाइन नंबर पर आया Call

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी अननोन शख्स ने फोन किया और मुंबई की तीन जगहों पर बम धमाके की धमकी दी। फिलहाल पुलिस फोन कॉल करने वाले की अज्ञात शख्स की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब पुलिस के पास इस तरह का धमकी भरा फोन पहुंचा हो, इससे पहले भी मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी मिली चुकी है। बीते महीने सितंबर में भी मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। जो कि जांच में पूरी तरह झूठी निकली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+