फिर फिसड्डी साबित हुआ मुंबई, वोटिंग में सबसे पीछे

दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई ने बड़ी निराशा दिखाई है। महज 35 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गयै। कई फिल्म स्टार वोट डालने नहीं पहुंचे। कुछ सितारे देश से बाहर शूटिंग में बिजी हैं तो कुछ अमेरिका में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं।
आमिर खान, प्रीति डिंटा, विद्या बालन, शिल्पा शेट्टी, मान्यता दत्त जैसे कलाकार घरों से बाहर निकले। अपना वोट डाला और लोगों से वोट डालने की अपील की, लेकिन लगता नहीं कि उनके फैन्स पर उनकी अपील का कुछ खास असर पड़ा।
क्रिकेट के भग वान सचिन तेंडुलकर वोट डालने आईपीएल मैच बीच में छोड़ मुंबई आए, लेकिन बाकी का नजरिया उदासीन दिखा। मुंबई नॉर्थ सीट पर 40.7 फीसदी, नॉर्थ वेस्ट पर 37.35, नॉर्थ ईस्ट पर 35 फीसदी, नॉर्थ सेंट्रल पर 36 फीसदी, मुंबई साउथ सेंट्रल पर 32 फीसदी और मुंबई साउथ पर 29 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
मुंबई में आम लोग भी वोट डालने नहीं निकल रहे हैं। दोपहर एक बजे तक मुंबई में वोटिंग का प्रतिशत रहा महज 26 फीसदी रहा। नेताओं और सितारों की अपील के बावजूद वोटर बूथ तक नहीं पहुंच रहे हैं। साफ है कि मुंबई में मतदान कम हो रहा है। ठाणे हो या फिर कल्याण या रायगढ़ सभी जगह लोगों में मतदान के लिए उत्साह की कमी दिखी।












Click it and Unblock the Notifications