नौ लोगों को कुचलने वाले चालक को मिला मृत्युदंड
मुंबई। मुंबई हाई कोर्ट ने आज एक ऐसे दरिंदे बस चालक को मौत की सजा सुनाई है जिसने एक साथ नौ लोगों को कुचल दिया था। हाई कोर्ट ने पुणे के एक बस चालक संतोष एम. माने को मौत सजा दी है। यह घटना 2012 घटी थी। जिसके बाद यह केस सिटी कोर्ट में चला था। सिटी कोर्ट ने भी मौत की सजा सुनाई थी। जिस पर हाई कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए मौत सजा देदी है।

गौरतलब है कि बताया जा रहा है कि जिस दिन यह घटना घटी थी। उस समय बस चालक अपनी रात की ड्यूटी से नाराज चल रहा था। अपने वरिष्टों को दिन की ड्यूटी देने की मांग कर रहा था। लेकिन ऐसा नहीं करने पर वह चिंता में पड़ गया। इसके बाद रात को वह एक बस अंधाधुंध चलाता हुआ ले गया। जिसमें सड़क पर चल रहे नौ लोग कुचल गए थे।












Click it and Unblock the Notifications