तांडव के डायरेक्टर Ali Abbas Zafar के घर यूपी पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, 27 जनवरी तक पेश होने के लिए कहा

Tandav cotroversy, मुंबई। तांडव' वेब सीरीज (Tandav web series) हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई है। रिलीज के साथ ही इस सीरीज पर हंगामा मचा हुआ है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम आज (21 जनवरी) तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के घर पहुंची। लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था और वहां कोई नहीं मिला था। इसलिए यूपी पुलिस टीम ने अली अब्बास के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुई थी FIR

हजरतगंज थाने में दर्ज हुई थी FIR

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गौतम बौद्ध नगर जिले में पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल कंटेंट हेड इंडिया अपर्णा पुरोहित, तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्णा मेहरा और राइटर गौरव सोलंकी के खिलाफ नामजद और एक अन्य अज्ञात समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज थाने में धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के मामले दर्ज हुई थी।

27 जनवरी को पेश होने के लिए कहा

27 जनवरी को पेश होने के लिए कहा

वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से पूछताछ करने के लिए लखनऊ के हजरतगंज थाने से पुलिस टीम 18 जनवरी को मुंबई रवाना हो गई थी। ये पुलिस टीम निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुंबई पहुंची है। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'हमने उन्हें 27 जनवरी को लखनऊ में आईओ (जांच अधिकारी) के सामने पेश होने के लिए कहा है। उनके घर पर ताला लगा था और कोई नहीं था, इसलिए हमने वहां नोटिस चिपका दिया।'

अली अब्बास जफर को कोर्ट से मिली राहत

अली अब्बास जफर को कोर्ट से मिली राहत

हालांकि, इस मामले में तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने अली अब्बास जफर को तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत दी है। तो वहीं, 'तांडव' वेब सीरीज से आपत्तिजनक सीन भी हटा लिए गए है।

ताडंव के कास्‍ट क्रू बिना शर्त मांगी माफी

ताडंव के कास्‍ट क्रू बिना शर्त मांगी माफी

वेब सीरीज के निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तांडव पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी है। इसका किसी व्यक्ति या घटना से समानता पूरी तरह से संयोग है। किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, जाति, धर्म, राजनीतिक पार्टी या राजनेता का अपमान सीरीज में नहीं किया गया है। इसके बावजूद तांडव की कास्ट औ क्रू ने लोगों की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया और बिना शर्त माफी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+