दिग्‍गज CPI नेता कामरेड गोविंद पंसारे की गोली मारकर हत्‍या

मुंबई। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता और महाराष्‍ट्र में रोड टोल टैक्स के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहे गोविंद पंसारे की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। उन्‍होंने शुक्रवार की रात कैंडी अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। आपको बताते चलें कि 16 फरवरी को पंसारे अपनी पत्‍नी के साथ सैर पर निकले थे उसी वक्‍त बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी थी। इस हमले में पंसारे की पत्‍नी उमा पंसारे को भी एक गोली लगी थी जिसे निकाल लिया गया है।

Shot in Kolhapur, anti-toll tax campaigner Govind Pansare dies

हमले में गोविंद पंसारे को तीन गोलियां (गर्दन, कांख और घुटने के निकट दाहिने पैर में) लगी थीं जिससे उपचार के दौरान अस्‍पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के तुरंत बाद गोविंद पंसारे और उनकी पत्‍नी को कोल्हापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद पंसारे को शुक्रवार शाम को ही एयर एंबुलेंस से कैंडी अस्‍पताल लाया गया था। पंसारे की हत्‍या के बाद से राजनीतिक गलियारों में शोक फैला हुआ है।

भाकपा ने अपने वरिष्ठ नेता ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता ए अभयंकर ने कहा कि सरकार को पंसारे के हत्यारों को पकड़ने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आधव ने कहा कि अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की डेढ़ साल पहले हत्या के बाद पानसरे की हत्या हुई है।

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे और पंसारे को श्रद्धांजलि दी। पंसारे को श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में राकांपा नेता सुप्रिया सुले और आरपीआई नेता रामदास अठावले भी शामिल थे। फडणवीस ने कहा, 'महाराष्ट्र ने एक बहादुर नेता खो दिया है। गरीबों और समाज के पददलित तबके के उत्थान के लिए पंसारे की लड़ाई और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+