महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे होंगे शिवसेना के सीएम उम्मीदवार

uddav thackeray
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पूर्व ही नरेन्द्र मोदी को अपनी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया और ऐतिहासिक जीत हासिक की। भाजपा के सफल हो जाने के बाद अब उसके सहयोगी भी इ सी फॉर्मूले के साथ चुनावी मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं।

वे अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले करना चाह रही हैं। इसी बात को लेकर शिवसेना ने अपनी सहयोगी भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की मुख्यमंत्री पद की अकांक्षा को लेकर उन पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार उद्धव ठाकरे होंगे। पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने इस बा त का ऐलान करते हुए कहा कि हमारी भाजपा के साथ हमेशा से समझ रही है कि प्रधानमंत्री भाजपा से होगा और राज्य में मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारे गठबंधन के सत्ता में आने पर उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनेंगे। संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने खुद कभी नहीं कहा कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन यह हमारी इच्छा है कि वह आगामी चुनाव में हमारा नेतृत्व करें। आपको बता दें कि उद्धव के चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान किया कि वह चुनाव लडेंगे और जनादेश मिलने पर मुख्यमंत्री बनेंगे।

गौरतलब बै कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। हालिया लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को राज्य की 48 सीटों में से 42 पर जीत मिली। इसमें भाजपा ने अकेले 23 सीटों पर जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+