सेल्‍फी लेते हैं तो हो जाइए सावधान वर्ना कट जाएगा चालान

नई दिल्‍ली। अगर आप सेल्फी खींचने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।मुंबई-पुणे हाइवे पर बैकग्राउंड में हरी-भरी पहाड़ियों संग तस्वीर लेना लोगों को भारी पड़ गया।

नई दिल्‍ली। अगर आप सेल्फी खींचने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।मुंबई-पुणे हाइवे पर बैकग्राउंड में हरी-भरी पहाड़ियों संग तस्वीर लेना लोगों को भारी पड़ गया।

हाइवे पुलिस ने बीते 20 दिनों में तकरीबन 100 लोगों का एक्‍सप्रेसवे पर सेल्‍फी लेने के लिए वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े करने के जुर्म में चालान काटा है। एक ऑफिसर ने बताया कि लोनावला और खंडाला में एक्‍सप्रेस वे पर कम्‍यूटर्स बेहतरीन मौसम का आनंद लेते हुए सेल्‍फी खींचते हैं। हालांकि, इस दौरान उनकी खुद की जान के साथ ही अन्‍य लोगों की जान भी खतरे में रहती है।

रश ड्राइवर्स की नहीं है खैर

राज्‍य ट्रैफिक चीफ एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस आरके पद्माभन ने शनिवार को एक्‍सप्रेसवे पर ट्रैफिक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान हाइवे सेफ्टी पैट्रोल ने उन्‍हें खराब ड्राइविंग करने वाले ड्राइवर्स के लिए लिए गए एक्‍शन संबंधी एक विस्‍तृत रिपोर्ट सौंपी।

एक्‍सप्रेस वे पर नो हाल्‍ट जोन

पुणे से मुंबई के बीच एक्‍सप्रेसवे में कहीं भी हाल्टिंग जोन नहींं है। इसका मतलब है कि यहां कोई भी इमरजेंसी के बावजूद अपना वाहन नहीं रोक सकता है। 10 सितम्‍बर के बाद से यहां 2,650 ड्राइवरों का चालान काटा जा चुका है क्‍योंकि वे ओवर स्‍पीड या गलत ढंग से ड्राइव कर रहे थे। इन सभी से कुल 5 लाख 50 हजार की वसूली हुई।

सेल्‍फी के खिलाफ नहीं कानून

यूं तो एक्‍सप्रेसवे पर सेल्‍फी लेने के खिलाफ कोई कानून नहीं है लेकिन यहां रुकना गैरकानूनी है और इसी के तहत प्रत्‍येक ड्राइवर से 200 रुपए बतौर चालान लिए जाते हैं। ऐसे लोगों की जांच के लिए लोनावला से उर्से टोल पोस्‍ट तक पुलिस वाले लगातार पैट्रोलिंग करते हैं। सर्विस लेन पर नजर रखते हैं कि कहीं कोई अपना वाहन खड़ाकर सेल्‍फी तो नहीं ले रहा है।

कई लोगों की गई है जान

आपको बता दें कि एक्‍सप्रेसवे पर खड़े वाहनोंं से टकराने की वजह से कई लोगों की जानें गई हैं। यहां सेल्‍फी लेने वालों का चालान इसलिए किया जाता है ताकि न्‍यूनतम सड़क हादसे हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+