पत्रकारों ने पूछे सवाल तो प्रो. रामगोपाल यादव बोले-मैं समाजवादी पार्टी में नहीं हूं

प्रो. रामगोपाल यादव को समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष शिवपाल यादव ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला दिया है।

मुंबई। समाजवादी पार्टी से राज्‍यसभा सांसद और कभी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव रहे प्रो. रामगोपाल यादव से जब मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी में सत्‍ता को लेकर ​छिड़े संग्राम पर सवाल पूछे तो उन्‍होंने कि मैं समाजवादी पार्टी में नहीं हूं।

ram gopal yadav

प्रो. रामगोपाल यादव को समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष शिवपाल यादव ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला दिया है।

इससे पहले प्रो. रामगोपाल यादव के भतीजे एमएलसी अरविंद सिंह यादव को भी छह साल के लिए समाजवादी पार्टी से निकाला जा चुका है।

समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे से लेकर पार्टी की कमान संभालने तक को लेकर संग्राम मचा हुआ है।

इस बीच पार्टी में दो गुट बन चुक हैं। एक गुट अखिलेश समर्थक माना जाता है तो दूसरा गुट शिवपाल समर्थक है। प्रो. रामगोपाल यादव को भी अखिलेश समर्थक माना जाता है।

शिवपाल यादव ने सीधे तौर पर राम गोपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अपने बेटे और उसकी पत्‍नी को सीबीआई के चंगुल से बचाने के लिए तीन बार भाजपा से मिल चुके हैं।

साथ ही प्रो. रामगोपाल यादव पर पार्टी को कमजोर करने का भी आरोप लगाया था। राम गोपाल यादव इससे पहले अमर सिंह को लेकर खुले तोर पर बोलते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+